सप्ताह भर से लापता एम एच कर्मचारी दीवान सिंह का शव रानीझील के समीप गदेरे से बरामद, पुलिस ने कब्जे में ले अन्त्य परीक्षण को भेजा
रानीखेत– बीते दिनों से लापता चल रहे मिलिट्री हास्पिटल के कर्मचारी का शव यहां रानीझील के समीप किड्स पार्क के नीचे गदेरे में संदिग्ध हालात में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। बता दें कि यहां मिलिट्री हास्पिटल में कार्यरत 38 वर्षीय दीवान सिंह अधिकारी ग्राम क्वैराला तोक दमतोला पोस्ट आफिस मजखाली 29अप्रैल से लापता था। आज उसका शव यहां गदेरे से बरामद हुआ।मौत का खुलासा अन्त्य परीक्षण के बाद ही हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए