कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में भाजपा का पुतला दहन किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: लोकसभा से कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में भाजपा का पुतला दहन किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि संसद में जिस तरह से सदस्यों को‌निलम्बित किया जा रहा इससे साफ है कि मोदी सरकार घोर तानाशाही पर उतर आई है और संसदीय पीठ का दुरूपयोग कर रही है। कहा कि संख्या बल के दंभ में इस‌ तरह के फैसले लिए जा रहे हैं जो कि लोकतंत्र में ठीक नहीं है।

कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष कांग्रेस नेहा साह माहरा, अगस्त लाल साह, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, बिशन टनवाल, कैलाश राम, पंकज गुरुरानी, हेमंत बिष्ट, दीप उपाध्याय, नंदकिशोर, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार ,नीरज रावत, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad