पीजी कॉलेज रानीखेत में मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता संपन्न, शगुन पंत अव्वल

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्व. श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शगुन पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

​उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में महाविद्यालय के निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) द्वारा बीते 16 नवंबर को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के लिए ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ विषय तय किए गए थे, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला पर बाघ का हमला, पति की बहादुरी से बची जान; अस्पताल में भर्ती

​बुधवार को घोषित परिणामों के अनुसार, बीए तृतीय सेमेस्टर की शगुन पंत ने पहला, बीए तृतीय सेमेस्टर की ही नैना आर्या ने दूसरा और बीए पंचम सेमेस्टर की दीक्षा कार्की ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा व डॉ. डीएस खाती शामिल रहे, जबकि स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार जोशी की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट से की मुलाकात

​महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला: स्टोन क्रशर कारोबारी से 5 करोड़ नकद और 2 करोड़ के प्लॉट हड़पे, 7 पर मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad