रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी एवं रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज 19 नवंबर 2026 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी तथा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय, डोलिया पहाड़ी, रानीखेत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाली-कुमाऊनी-जौनसारी अकादमी की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. धीरज जोशी उपाध्यक्ष, डॉ. विनोद बछेती और चंद्र मोहन पपनै सदस्य नियुक्त

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान, त्याग, संघर्ष एवं साहस को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला: स्टोन क्रशर कारोबारी से 5 करोड़ नकद और 2 करोड़ के प्लॉट हड़पे, 7 पर मुकदमा दर्ज

वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का देश के प्रति योगदान और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी का अदम्य साहस एवं बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह,एस०सी० विभाग जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पंकज गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी एवं मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत विकास खंड के 25विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad