नैनीताल में आज 15वीं मानसून मैराथन में 50+आयु वर्ग में रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने पहला स्थान हासिल किया
रानीखेत – नैनीताल में रविवार को रन टू लिव संस्था की ओर से आयोजित 15वीं मानसून मैराथन में 50+आयु वर्ग में रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने पहला स्थान हासिल किया। मैराथन में टूगेदर वी राइज थीम के साथ 1400 धावकों ने दमखम दिखाया। जिसमें 13 राज्यों के साथ ही कीनिया के एक धावक ने भी हिस्सा लिया।
आयोजकों ने बताया कि 21 किमी, 10 किमी व रन फॉर फन के लिए केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमांचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश के साथ ही कीनिया से पहुंचे एक विदेशी धावक ने भी प्रतिभाग किया। बता दें,21किमी मैराथन में 50+आयु वर्ग में रानीखेत छावनी के नरेश डोबरियाल ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने ओवर आल कैटेगरी में भी पन्द्रहवां स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन