रानीखेत में 23वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बैठक, आयोजन को भव्य बनाने का निर्णय
रानीखेत -माँ दुर्गा पूजा महोत्सव समिति गाँधी चौक की सोमवार को हुई बैठक में 23 वे माँ दुर्गा पूजा महोत्सव को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव का आरंभ 11अक्टूबर से होगा और 20अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ समापन होगा।
समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली की अध्यक्षता में समिति के आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11अक्टूबर से शुरू महोत्सव में 12अक्टूबर को अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता,13अक्टूबर मंगलवार को पूर्वाह्न 11बजे अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता,सायं सुंदर काण्ड,14अक्टूबर बुधवार सायं 6बजे से श्री श्री 1008 मौनी महाराज जी, श्री राम मंदिर रानीखेत के सानिध्य में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, 15अक्टूबर गुरुवार को छप्पन भोग दिव्य दर्शन सायंकाल 4बजे से और श्री श्री 1008 मौनी महाराज जी,श्री राम मंदिर रानीखेत के सानिध्य में प्रसाद वितरण सांयकालीन महा आरती के पश्चात होगा।16अक्टूबर को छात्राओं और महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता दोपहर एक बजे से आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा 17अक्टूबर शनिवार को खीर महाभोग,और पंच आरती सायं 8बजे से आयोजित की जाएगी।19अक्टूबर सोमवार को हवन पूर्णाहुति और अपराह्न दो बजे से कन्यापूजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 20अक्टूबर की प्रातः मां दुर्गा की भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ होगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की तरह प्रतिदिन प्रातः माँ दुर्गा का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा तथा सायं 08 बजे से महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में कैलाश पांडे, नरेश कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, हर्षवर्धन पंत, रुकेश पटेल, सौरभ अग्रवाल, भास्कर कपिल, नवल पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

रानीखेत में 23वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बैठक, आयोजन को भव्य बनाने का निर्णय
उत्तराखंड की अमूल्य वनस्पति धरोहर पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन को सौंपी गई; साह परिवार ने दादा की ऐतिहासिक हर्बेरियम संपदा दान की