बनभूलपुरा हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पुलिस ने हल्द्वानी शहर में पोस्टर चस्पा किए,जारी है तलाश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – 08 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं।

नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क
Ad Ad