15 नवम्बर से खुल रहा है काॅर्बेट टाइगर रिजर्व का ढिकाला जोन,दिसम्बर तक बुकिंग फुल
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुलने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। इधर, दिसंबर तक ढिकाला जोन में बुकिंग फुल हो चुकी है। जोन खुलने के बाद पर्यटक रात्रि विश्राम और दिन की सफारी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें 👉 सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार
15 नवंबर को 80 पर्यटक करेंगे नाइट स्टे
पर्यटकों की सुविधा के लिए कॉर्बेट प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत और ढिकाला जोन में गेस्ट हाउसों की सफाई करा दी गई है। ढिकाला जोन में 15 नवंबर को 80 पर्यटक नाइट स्टे करेंगे, जो पहले ही बुकिंग करवा चुके हैं। वहीं, डे विजिट सफारी में 127 पर्यटक ढिकाला जोन में भ्रमण पर जा पाएंगे।ढिकाला जोन में पर्यटकों को डे विजिट के लिए चार वाहन सुबह और चार वाहन शाम को सफारी पर लेकर जाते हैं।



रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार