पी .एम. श्री. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, प्रभात फेरी निकाली
द्वाराहाट – पी .एम. श्री. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में वीर शहीदों तथा संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा छात्राओं से भारत के संविधान में निहित प्रावधानों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं देश के वीर शहीदों के बलिदान का सम्मान करते हुए देश सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छात्राओं तथा शिक्षिकाओं ने मुख्य बाजार से विद्यालय तक प्रभात फेरी निकाली।इस दौरान विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षिका लता अधिकारी, माया मेहरा, किरण बिष्ट, मंजू रावत, आलिया सैफी, दीपा घुघत्याल आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन