छावनी से आज़ादी के आंदोलन का 61वें दिन में प्रवेश, धरना-प्रदर्शन में पूरे उत्साह के साथ इकट्ठा हुए नागरिक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक कर रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना -प्रदर्शन आज 61 वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इधर ,धरना स्थल पर हुई बैठक में संघर्ष समिति ने नागरिकों ने आन्दोलन में सहभागिता कर एकजुट संघर्ष को ताकत देने की अपील की, साथ ही रानीखेत नगर को नगर पालिका घोषित करने की मांग करते हुए इस आशय का प्रस्ताव कैबिनेट से पास कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। धरने‌ में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी,होटल एसोसिएशन के सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad