‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के तहत कांग्रेस की पदयात्रा तीसरे दिन भी रही जारी, सरकार‌ पर लगाया सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ आज तीसरे दिन ताड़ीखेत विकास खंड के धूराफाट क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भाजपानीत केंद्र सरकार‌ और राज्य सरकारों पर‌ अपनी‌ सत्ता के लिए धर्म के नाम‌ पर‌ देश‌ में उन्मादी वातावरण बनाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

आज अपनी लगभग 13 किलोमीटर की पदयात्रा के‌ दौरान‌ पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं ने गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को देश के मौजूदा हालात से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा‌ कि आज देश में धार्मिक उन्माद पैदाकर सामाजिक समरसता और वर्षों से‌ कायम भाईचारे को खत्म किया जा‌ रहा‌ है। सत्ता के लिए मौजूदा सरकार‌ देश के सामाजिक तानेबाने को खत्म करने पर आमादा है।विकास का पहिया रुका‌ हुआ है और देश की अर्थ व्यवस्था रसातल की‌ओर जा रही है इतना ही‌ नही‌ आसमान छूती‌ महंगाई ‌‌‌‌‌‌‌के कारण‌ गरीब‌ व मध्यम‌ वर्गीय जनता कराह‌ रही है लेकिन धर्म की गलत‌ व्याख्या कर‌ ऐसी‌ घुटटी पिलाई‌ जा‌‌ रही‌ है‌ कि‌ जीवन यापी मुद्दों पर‌ हर कोई खामोशी ‌‌‌ओढ़े खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

पदयात्रा में कांग्रेस की ताड़ीखेत ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह ,देव कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र आर्य ,दीपक ,हेमंत रौतेला, रवि रावत सहित ग्रामीण एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे भागीदारी की

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad