अखंड भारत का संदेश लेकर पश्चिम बंगाल से रानीखेत पहुंचे साइक्लिस्ट शिबू घोष,माउंटनियरिंग एंड आउटडोर क्लब ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से केदारनाथ की यात्रा पर निकले 22 वर्षीय साइक्लिस्ट शिबू घोष आज रानीखेत पहुंचे। यहां रानीखेत माउंटनियरिंग एंड आउटडोर क्लब ने उनका स्वागत किया और रात्रि प्रवास की व्यवस्था के साथ उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत


22 वर्षीय साइक्लिस्ट शिबू घोष देशी साईकल द्वारा 19 दिन में लगभग 1300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रानीखेत पहुंचे। अब वे आगे चारधाम की यात्रा पूरी करेंगे। यहां रानीखेत माउंटनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के पदाधिकारी सुमित गोयल, विवेक पांडेय, अरविंद साह ने रानीखेत पहुंचने पर उनका स्वागत किया एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई। क्लब की ओर से साइकलिस्ट को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

शिबू ने‌ बताया कि वे एडवेंचर, अखण्ड भारत का संदेश एवम वनाग्नि से जंगल व जीव-जंतुओं की रक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि वे भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad