धामी को दोबारा सीएम बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी बांटी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधानमंडल दल द्वारा दोबारा से प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान सौंपे जाने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज गांधी चौक में अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिष्ठान्न वितरण किया।

पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का बारहवाँ मुख्यमंत्री चुने जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्र होकर मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय नेताओं और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी बाटी।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन नेगी ने पुनः धामी को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए केंद्रीय नेताओं का आभार जताया साथ ही कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश का तेजी से विकास होगा।उन्होंने नगर पालिका और जिले की समस्या के समाधान की दिशा में कार्यवाही होने की उम्मीद भी जतायी।कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती विमला रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह माहरा,दीप भगत, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र जसवाल, नगर मंत्री संजय पंत,जगदीश अग्रवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, हंसादत्त बवाडी़,गिरीश भगत,माया बिष्ट,कर्नल(सेनि)टीडी पांडे ,दीप्ति गोयल बिष्ट,शाकिर हुसैन,विनोद भार्गव,सुल्तान खान आदि मौजूद रहे।