अंकिता भंडारी मामले में कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रानीखेत में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भाजपा ने अंकिता भंडारी मामले में कांग्रेस पर निकृष्ट और ओछी राजनीति करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए यहां गांधी चौक में कांग्रेस का पुतला दहन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस द्वारा मृतक आत्मा को लेकर जिस प्रकार की खेदजनक राजनीति की जा रही है उसकी निंदा की। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है, अंकिता भंडारी हत्याकांड एक अत्यंत संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण मामला था। इस प्रकरण में उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने बिना किसी दबाव के त्वरित कार्यवाही करते हुए एस आई टी का गठन किया, मजबूत व प्रमाणिक साक्ष्य एकत्र किए और उन्हें न्यायालय में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। परिणामस्वरूप, अपराधियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार की नीयत और कार्रवाई दोनों न्याय के पक्ष में थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा नेगी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मामले पर भी निकृष्ट और ओछी राजनीति कर रही है। सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड का राजनीतिक माहौल खराब करने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है, वह पूरी तरह निंदनीय है। यदि कांग्रेस के पास वास्तव में कोई प्रमाणिक, ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य हैं, तो उन्हें सड़कों पर नारेबाज़ी करने के बजाय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। कानून का रास्ता सबके लिए खुला है—कांग्रेस चाहे तो न्यायालय में जाकर सीबीआई जांच की मांग कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, मंडल ताड़ीखेत अध्यक्ष मुकेश पाण्डे, पूर्व नगर महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट,प्रदीप बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद भार्गव, गिरीश भगत, आशुतोष शाही, ध्यान सिंह नेगी व महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad