कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी का स्वागत, आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – व्यापार मंडल‌ अध्यक्ष मनीष चौधरी ‘मंटू’ को भारतीय जनता पार्टी रानीखेत नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में आतिशबाज़ी कर खुशी का इजहार किया।
यहां गांधी चौक में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी ‘मंटू ‘ फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के समर्थन में जयघोष किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपने हर्ष और उल्लास को प्रदर्शित किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नगर मंडल में भाजपा संगठन को मज़बूती मिलेगी।
इस अवसर पर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट,नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा पांडे, नरेन्द्र रौतेला,गिरीश भगत,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीप भगत, पूर्व नगर उपाध्यक्ष खजाना जोशी, जगदीश प्रसाद अग्रवाल,भुवन पपनै,ललित कैलब, हरीश पांडे,भुवन मेहरा, कर्नल टीडी पांडे,दीप पांडेय,कवि भंडारी, गोकुल साह,देवी दत्त बिष्ट, विपिन भार्गव,शौकत अली, सरिता साह,पूर्व जिप सदस्य राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, चन्दन भगत,हर्षित सती, रोहित शर्मा, कामरान कुरैशी,शंकर सिंह बिष्ट, रामेश्वर गोयल, अशोक पंत, मनीष भैसोड़ा, हर्ष वर्धन पंत,अजय पुनेठा,शकील,साहिल बेलवाल,रमन भट्ट ,रेखा आर्या,सारिका,ललिता, राजेन्द्र आर्या , कुलदीप कुमार, ललित भगत,मदन साह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हेमंत द्विवेदी को श्री बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया, दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए
फोटो पत्रकार -रामेश्वर प्रसाद गोयल