कालेज के लिए निकली छात्रा हुई गुम, मोबाइल स्विच ऑफ,पिता ने कराई राजस्व पुलिस में रिपोर्ट
रानीखेत-ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत पटवारी क्षेत्र मवड़ा के ग्राम सभा गंगोडा़ से कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के लापता होने की खबर है।बताया गया है कि छात्रा बीते दिवस कालेज जाने के लिए निकली थी।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
मवडा़ पटवारी चौकी में गुम छात्रा के पिता जीवन सिंह नेगी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराती है।जीवन सिंह के अनुसार उनकी 21वर्षीय पुत्री सुनीता बीते दिवस कालेज जाने के लिए निकली थी तबसे उसका कोई अता-पता नहीं हैं उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों द्वारा उसकी काफ़ी खोजबीन की गई थक हार कर पटवारी क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई है।
मवडा़ पटवारी ने घटना की तहरीर मिलने के बाद इस बात आसपास की रेगुलर पुलिस थानों को सूचना देने के साथ ही गुमशुदगी संबंधी सूचना सार्वजनिक चस्पा कराई गई है।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन