भतरौंजखान व्यापार मंडल के लिए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए,प्रदीप पंत अध्यक्ष व रघुवीर पंत महासचिव बने

ख़बर शेयर करें -

भतरौंजखान :प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर मंडल इकाई भतरौंजखान के लिए सभी पदाधिकारी आपसी सहमति से निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें अध्यक्ष प्रदीप पंत, उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, महासचिव रघुवीर पंत व कोषाध्यक्ष विनोद पंत को निर्विरोध चुना गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी किया। कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापारियों कि समस्याओं के लिए व्यापर मंडल को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में व्यापारियों के सामने काफी चुनौतियां हैं, जिन्हे मिलकर आपसी सहयोग से निपटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोडा़ जनपद‌ में‌ बारिश की संभावना के चलते कल 4जुलाई को भी विद्यालयों में रहेगाअवकाश

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार में छोटे व्यापारियों को सीधा नुकसान हो रहा हैऔर व्यापार चौपट हो रहे हैं। ऐसे में व्यापार संघ की संगठित शक्ति से इन चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सकता है। बैठक को व्यापार मंडल रानीखेत अध्यक्ष मनीष चौधरी व पूर्व महामंत्री रानीखेत हर्षवर्धन पंत ने भी सम्बोधित किया। बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप पंत व महासचिव रघुवीर पंत ने सभी का माल्यार्पण किया तथा उपस्थित सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया। बैठक में उपस्थित कमल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन की पहली बारिश ने रानीखेत चिकित्सालय के सीएम एस कार्यालय को किया पानी-पानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर किया निरीक्षण (देखें वीडियो)

बैठक में अध्यक्ष प्रदीप पंत, उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, महासचिव रघुवीर पंत, विनोद पंत, देवेंद्र छिम्वाल,, राज चौधरी, नरेश जोशी, देवेंद्र नैनवाल, वीरेन्द्र अधिकारी, चन्दन कड़ाकोटी, भगवत वर्मा, जगदीश वर्मा, गोपाल नैनवाल, गणेश राम, पूरन करगेती उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश नैनवाल ने की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी नंबर देने पर ही मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर