उक्रांद की ‘उत्तराखंड उत्थान यात्रा’ का रानीखेत में जोरदार स्वागत, भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे वक्ता

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) द्वारा राज्य के मूल मुद्दों, जनभावनाओं और राजनीतिक विकल्पों को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘उत्तराखंड उत्थान यात्रा’ अपने निर्धारित पड़ाव के तहत रानीखेत पहुँची। यहाँ पहुँचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

​इसके पश्चात हुई जनसभा को संबोधित करते हुए उक्रांद के वक्ताओं ने प्रदेश की सत्ता पर बारी-बारी से काबिज रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे दम

​सभा को संबोधित करते हुए दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 26 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने केवल उत्तराखंड के संसाधनों का दोहन किया है, लेकिन यहाँ की मूल समस्याओं के समाधान के प्रति दोनों दल पूरी तरह उदासीन रहे हैं। वक्ताओं ने कहा राज्य में बेरोजगारी और अंधाधुंध पलायन चरम पर है, लेकिन किसी भी राष्ट्रीय दल के पास इसका ठोस समाधान नहीं है।जनता जल, जंगल और जमीन के अपने अधिकारों के लिए आज भी संघर्ष कर रही है, जबकि दोनों दलों की सरकारों ने केवल छलावा किया है।पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे की स्थिति बदहाल बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड प्रकरण: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने से सियासत गर्माई, कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन, राजभवन कूच का प्रयास

​उक्रांद नेताओं ने आम जनता और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए अब क्षेत्रीय ताकत यानी उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी मांग है। कहा कि यात्रा के दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनसंपर्क भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड प्रकरण: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने से सियासत गर्माई, कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन, राजभवन कूच का प्रयास

यात्रा में उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, संरक्षक काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी , राजेन्द्र सिंह रौतेला, कुन्दन बिष्ट, आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad