कहां हुए पचास लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
ऊधमसिंहनगर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार के निर्देश पर संपूर्ण जिले में नशा माफियाओं के खिलाफ चलाया गया अभियान रंग ला रहा है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहीे से नशे पर काफी हद तक अंकुश तो लगा ही है नशा माफियाओं में भी भय पसरा है । इधर आज जनपद की कोतवाली काशीपुर की पुलिस को क्षेत्र के तीन बड़े नशा तस्करो को गिरफ्त में लेने में सफलता हासिल की।उप निरीक्षक रवीन्द्र बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोहल्ला अली खां में छापामारी करते हुए 3 नशा माफियाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस को लगभग सवा तीन सौ (325) ग्राम स्मैक बरामद हुई है।जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पचास लाख रुपए बताई गई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन