AWDORG FOUNDATION ने उत्तराखंड के बीस विद्यालयों को दिए कम्प्यूटर्स दान,आज सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में दिए कम्प्यूटर्स दान

ख़बर शेयर करें -

गरुड़ (बागेश्वर) :सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर रानीखेत की छात्रा रही दीक्षा सती और उनकी संस्था Anithing will do(AWDORG FOUNDATION )ने आज गरुड़ में दो एजुकेट सेंटर खोले। यहां आज संस्था ने सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ को कम्प्यूटर्स दान कर अपने प्रोजेक्ट एजुकेट सेंटर्स में सम्मिलित कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

ज्ञात हो कि अभी तक उपर्युक्त संस्था ने तीस एजुकेट सेंटर्स खोले हैं जो उत्तराखंड के अतिरिक्त अन्य राज्यों में ‌‌‌‌‌भी कार्यरत हैं। जिसके माध्यम से संस्था के समाज सेवी विद्यालयों से जुड़कर बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उसकी समय से पहले काउंसलिंग दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

फाउंडेशन के संस्थापक चरणजीत धीमान का कहना है कि जिन‌ विद्यालयों के पास पूर्व से कम्प्यूटर लैब और इंटरनेट की सुविधा है वे भी हमारे एजुकेट सेंटर्स के साथ जुड़ सकते हैं।

वर्तमान में उत्तराखंड में बीस उत्तर प्रदेश में एक, राजस्थान में एक, दिल्ली ‌में दो, तमिलनाडु में दो, कर्नाटक में दो और आसाम में एक एजुकेट सेंटर कार्यरत हैं।कल को नैनीताल जनपद गरमपानी और ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर कम्प्यूटर्स दान करने के साथ सेंटर खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

रूद्रपुर एवं‌ गरमपानी,👆

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad