भारतीय जनता पार्टी का रानीखेत में शक्ति केंद्र सम्मेलन संपन्न, चुनाव के मद्देनजर सरकार की उपलब्धियां जनता के दरवाजे ले जाने का आह्वान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिव मंदिर सभागार में सुशासन संकल्प के अंतर्गत शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ‌ हुआ। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को आगामी चुनाव हेतु जीत का मूलमंत्र दिया गया। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा सतत विकास कार्यों को गिनाते हुए आगामी चुनाव से पहले सरकारों की उपलब्धियों को जनता के द्वार तक ले जाने का आह्वान किया।
विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने अपने साढ़े चार साल के कार्यों का ब्यौरा रखते हुए उन्हें ऐतिहासिक बताया।कहा कि इससे पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इतने अधिक विकास कार्यों को जमीन पर नहीं उतारा। उन्होंने सिलसिलेवार अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए इसका श्रेय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को दिया।
सम्मेलन को पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश भगत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ,जिला प्रकोष्ठ संयोजक चन्दन भगत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चंद्र शेखर ने संबोधित किया। संचालन नगर मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा व महामंत्री दर्शन मेहरा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने को लेकर आमरण अनशन लाया रंग, अल्ट्रासाउंड साउंड की सुविधा शुरू,स्थायी रेडियोलॉजिस्ट के लिए प्रशासन ने 15दिन की मोहलत मांगी

कार्यक्रम में सुल्तान खान, कमल बिष्ट, उमेश पंत, रामेश्वर गोयल, संदीप गोयल, जगदीश अग्रवाल,पूरन बिष्ट, हर्षित सती, राजेन्द्र बिष्ट, दर्शन बिष्ट, भारती भगत,पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, रेखा पांडे, लता पांडे, दीप चंद्रा, कमला बिष्ट, प्रेमा सती, प्राची कुमारी, लता गिरी,रितु यादव, सूरज बिष्ट, गौरव पांडे, रजत पपने आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में अज्ञात कारणों से अहाते में खड़ी स्कूटी व बाइक जलकर खाक, पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad