रानीखेत चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने को लेकर आमरण अनशन लाया रंग, अल्ट्रासाउंड साउंड की सुविधा शुरू,स्थायी रेडियोलॉजिस्ट के लिए प्रशासन ने 15दिन की मोहलत मांगी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत के गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली को लेकर चल रहा जन आंदोलन पूरी तरह रंग लाया है। आमरण अनशन पर बैठने के तुरंत बाद प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद अस्पताल में तत्काल प्रभाव से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कर दी गई है। ताड़ीखेत के ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत के नेतृत्व में यह धरना-प्रदर्शन और अनशन संपन्न हुआ।

​अस्पताल में अनशन शुरू होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डॉ. आर के वर्मा, सीएमएस डॉ. दीप प्रकाश पार्की और तहसीलदार श्रीमती दीपिका आर्या सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जनता के भारी आक्रोश और आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करवा दी। इसके साथ ही वार्ता में यह सहमति बनी है कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार एवं शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल सके। वहीं, प्रशासन ने स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए 10 से 15 दिन का समय मांगते हुए प्राथमिकता के आधार पर तैनाती का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में अज्ञात कारणों से अहाते में खड़ी स्कूटी व बाइक जलकर खाक, पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका

​इस बड़ी सामूहिक जीत को लेकर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है । उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि रानीखेत की आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के लिए है। अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होना इस संघर्ष की पहली सफलता है, और जब तक अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट एवं पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक उनके प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में अज्ञात कारणों से अहाते में खड़ी स्कूटी व बाइक जलकर खाक, पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका

​इस जनहित के संघर्ष को सफल बनाने में व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अम्बादत्त पंत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश आर्या, पूर्व प्रधान दिवान सिंह महरा, रेनू महरा, मुन्नी बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि नारायण सिंह बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह महरा, मदन सिंह महरा, विपिन महरा, राजेंद्र सिंह महरा, गौरव अधिकारी, कार्तिक असवाल, कार्तिक बिष्ट, विनोद जोशी, संजीव बिष्ट, कमल तिवाड़ी समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों और आंदोलनकारी साथियों का विशेष योगदान रहा। ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का भी विशेष आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में अज्ञात कारणों से अहाते में खड़ी स्कूटी व बाइक जलकर खाक, पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad