भतरौंजखान पुलिस ने काशीपुर निवासी युवक को तीन लाख रुपए कीमत के गांजा के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -भतरौजखान पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त चैंकिंग अभियान के दौरान एक युवक से तीन लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया है।

रामनगर रोड पर चौड़ी पट्टी के पास चैंकिंग टीम को एक युवक पिठ्ठू बैग के साथ दिखायी दिया, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी ली गयी तो वह घबरा गया तथा बैग में निजी सामान व कपड़े होना बताने लगा, बैग को चैक किया गया तो युवक इबरान(उम्र 23 वर्ष) पुत्र हमीद निवासी कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर के पिठ्ठू बैग से 3,31,000/- रुपए कीमत का 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर युवक को गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

पुलिस टीम में थाना भतरौजखान के अपर उ0नि0 करतार सिंह, ,हेड कानि0 श्रवण कुमार,हेड कानि0 सुदर्शन नयाल, के अलावा हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजीव कानि0 परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

    ADVERTISEMENTS
    यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
    Ad Ad Ad