सल्ट विधानसभा में  झिमार–भीताकोट मोटर मार्ग से भट्ट बाखली तल्ला झिमार संपर्क मार्ग का हुआ उद्घाटन

ख़बर शेयर करें -

सल्ट: सल्ट विधानसभा में आज  विधायक निधि से झिमार–भीताकोट मोटर मार्ग से भट्ट बाखली तल्ला झिमार को संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया गया। जिसमें विधायक प्रतिनिधि के तौर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा  सुजीत चौधरी  द्वारा नारियल अर्पित कर विधिवत् कार्य का शुभारंभ किया। 

मण्डल अध्यक्ष  सुजीत चौधरी ने अपने बयान में कहा कि विधायक महेश जीना जन जन को विकास की धारा से जोड़ने के लिए संकल्पबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल हो या गांव गांव तक सड़क की सुविधा  विधायक जी का लक्ष्य निरन्तर सल्ट विधानसभा के विकास प्रदेश में अग्रणी विधान सभा लाने के लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

 उपस्थित सम्मानित ग्रामवासियों द्वारा  कार्यक्रम में सम्मिलित सभी मण्डल पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया और विधायक महेश जीना का आभार व्यक्त किया । 

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

कार्यक्रम में जिला कार्यकरिणी सदस्य संजय सत्यवली, जिला महामंत्री युवा मोर्चा बिरेंद्र रावत, शक्ति केंद्र संयोजक मोहन सिंह व सुरेंद्र गुसाई, मंडल मंत्री सुभाष कोटनाला, बूथ अध्यक्ष प्रयाग दत्त व पुष्कर दत्त, देवी दत्त, कल्याण सिंह, रमेश , अजय पाल रावत, माधवानंद, रमेश भट्ट, निवर्तमान ग्राम प्रधान तल्ला गढ़कोट बची राम, निवर्तमान ग्राम प्रधान झिमार तारा देवी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad