आस्था पैदल मार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड -केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि पांच श्रद्धा लु घायल हो गए। पुलिस व प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार की सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास भारी पत्थर व मलबा आने से कुछ श्रद्धालुओं के दबने की आशंका है।सूचना के बाद सुरक्षाकर्मी, एनडीआरएफ,डीडीआर व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई। मलबे से तीन शव निकाले गए हैं जबकि पांच घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतकों में सुनील महादेव काले (24) महाराष्ट्र, किशोर अरूण पराटे(31) नागपुर महाराष्ट्र, अनुराग बिष्ट तिलवाड़ा रूद्रप्रयाग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad