‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में रानीखेत में ‌‌‌‌‌‌भाजयुमो ने दोपहिया काफिले के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: ‘आजादी के अमृत महोत्सव’के उपलक्ष्य में आज देशभर में ‌भारतीय‌ जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रहीं तिरंगा यात्रा के क्रम में रानीखेत में भी भाजयुमो ‌द्वारा दोपहिया वाहनों के‌ साथ तिरंगा ‌यात्रा निकाली गई।
चिलियानौला लीसा फैक्ट्री के निकट से‌ दोपहिया वाहनों के बड़े काफिले के साथ‌निकली तिरंगा यात्रा हैड़ाखान मंदिर‌ मार्ग से होकर‌ रानीखेत‌ पहुंची। तिरंगे लहराते दोपहिया -चार पहिया वाहनों और देशभक्ति गीतों के साथ‌ निकली तिरंगा यात्रा में विधायक डा०प्रमोद नैनवाल ने भी‌ शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए 78वें दिन भी धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे नागरिक

इसके अलावा ‌भाजपा‌ पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी,नगर महामंत्री ललित ‌मेहरा,पूर्व नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाडी़, पूर्व उपाध्यक्ष नवीन कुवार्बी, रोहित, नीरज‌ तिवारी,शंकर ठाकुर, ललित कैलब, राजेन्द्र बिष्ट आदि बड़ी संख्या में ‌कार्यकर्ताओ़ ने तिरंगा यात्रा में शिरकत‌ की।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए 78वें दिन भी धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे नागरिक
रानीखेत में भाजयुमो की तिरंगा यात्रा। वीडियो-रामेश्वर गोयल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *