कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ देश भक्ति गीतों और स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा लेकर पहुंची गांव -गांव
रानीखेत : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के चौथे दिन आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पन्याली, सरोली से होते हुए पिलखोली, जैनोली व निकटवर्ती ग्रामों की पदयात्रा की।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान का उल्लेख किया और उनके बताए गए राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । पदयात्री झंडा गीत ‘झंडा ऊँचा रहे हमारा विजय विश्व तिरंगा प्यारा’ और ‘रघुपति राघव राजा राम,’ ‘दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल’ आदि गीतों को गाते हुए सभी में राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा जगा रहे थे। तपती धूप में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह से भरपूर ‘भारत माता की जय’ वंदे मातरम आदि नारों का उद्घोष करते रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, जिलापंचायत सदस्य देवेंद्र रावत, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अम्बा पंत, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पिलखोली ग्राम प्रधान जयपाल सिंह,बीडीसी ललित मोहन फर्तियाल ,गणेश बेलवाल सुखोली प्रधान देवेंदर् करायत रविंद्र माहरा पीपलखंड से जोधा सिंह, खुशाल्कोट से जीवन सिंह नेगी, कुवर् सिंह अस्वाल, नवीन आर्या ,जैनोली प्रधान कुबेर सिंह माहरा पान सिंह, बाग सिंह माहरा पूर्व सैनिक हर सिंह माहरा महिपाल सिंह माहरा, डुंगर सिंह, माधो सिंह माहरा कैलाश फर्तियाल रवि माहरा मोहन सिंह माहरा प्रेम सिंह फर्तियाल किशन आर्य महेंदर राणा पूरण सिंह बिष्ट दीपक सिंह माहरा, हीरा सिंह देव ,जीवन सिंह, देव पूर्व बीडीसी पूरण सिंह माहरा, देवेंद्र पंत ,खुशाल सिंह बिष्ट ,प्रकाश सिंह ,भूपेंद्र सिंह आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए
हरेला पर्व पर रानीखेत न्यायालय परिसर में वृक्ष पौधों का रोपण कर दिया हरियाली का संदेश