भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में जलेबियां बांटकर मनाया हरियाणा की जीत का जश्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -हरियाणा  में   भारतीय जनता  पार्टी  की  जीत  की  खुशी  में  यहां विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलेबियां बांटकर और ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करके मनाई।

यहां गांधी  चौक  में  भाजपा  कार्यकर्ताओ  ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में  जीत पर एक दूसरे  को  बधाई  दी   और  जलेबियां खिलाई ।   कार्यकर्ताओ  ने कहा कि  हरियाणा में जीत को मोदी की  विकास नीति की जीत बताया।  कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर विशेष रूप से जलेबियां बांटी और कहा कि कांग्रेस की हार ने फैक्ट्री जलेबी  की मिठास फीकी कर दी है और  हमारी जीत की जलेबियां अधिक मीठी हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

 जीत के जश्न में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, विमल भट्ट,हेमंत मेहरा,मोहन नेगी , दीप भगत , उमेश पंत, रामेश्वर गोयल, दर्शन महरा,रोहित शर्मा,दर्शन बिष्ट, रमेश जोशी,खजान पांडे ललित कैलब, शंकर बुधोडी़,हर्ष वर्धन पंत, भारती भगत,ललित भार्गव,खजान जोशी, अश्विनी भगत,जगदीश अग्रवाल,दान सिंह,तनुजा साह,लता पांडे,ध्यान सिंह, दिनेश घुघतियाल,पुष्पा तिवाड़ी,मंजीत भगत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad