भाजपा का बूथ स्तर पर सत्यापन अभियान रहा आज भी जारी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:- भारतीय जनता पार्टी का नगर में बूथ सत्यापन अभियान 2021 जारी है।आज बूथ संख्या 124 ,125, 126, और 127 का सत्यापन किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांड,े नगर मंत्री विनोद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत ने कार्यकर्ताओं को बूथ सत्यापन विषयक जानकारी दी एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराया एवं आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया ।उपरोक्त कार्यक्रम मे अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुल्तान खान ,आकाश, प्रदीप कुमार ,राजेश कुमार,नगर मंत्री संजय पंत ,नगर पालिका परिषद सभासद उमा रावत सहित मातृशक्ति शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad