व्यापार मंडल ने गैंग्रीन पीड़ित अंशकालिक चौकीदार को सहायता राशि सौंप इलाज के लिए बंगलुरू भेजा
रानीखेत – व्यापार मंडल रानीखेत द्वारा आज गरीब असहाय अंशकालिक चौकीदार खड़क बहादुर के लिए आर्थिक मदद जुटाकर उसे इलाज के लिए बंगलुरु भेजने की व्यवस्था की गई।
बता दें कि अंशकालिक रात्रि बाजार चौकीदार खड़क बहादुर पिछले कुछ समय से गैंग्रीन से पीड़ित है। व्यापार मंडल द्वारा आज उसकी सहायता कर इलाज के लिए हायर सेंटर बंगलुरु भिजवाया गया जहां उसका बेहतर इलाज़ हो सके। व्यापार मंडल द्वारा खड़क बहादुर को सहायता राशि सौंपी गई।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, खुशहाल सिंह नेगी, मो० तारीक, राम चन्द्र मराठा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन