महिला और पुरूष की गेस्ट हाउस में मिली लाश, पुलिस ने जांच शुरू की
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में कंडोली में एक गेस्ट हाउस में सोमवार को एक पुरुष और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। दोनों कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार दिन में देहरादून आए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुरुष का नाम अतर सिंह है जोकि लोअर कंडोली का रहने वाला है। वह फार्म हाउस पर केयर टेकर था। उसकी रिश्तेदार कौशल्या कल रात आई थी। सुबह देखा तो मृत पाए गए। उनके पास में जहर की शीशी भी पड़ी थी। इससे पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या बता रही है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए