रानीखेत में आशियाना पार्क के जीर्णोद्धार और पिंक टाॅयलेट निर्माण के लिए सीईओ कैंट से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी, सीईओ ने कहा प्रक्रिया है गतिमान
रानीखेत: नगर में क्षतिग्रस्त पड़े आशियाना पार्क के जीर्णोद्धार और पिंक टाॅयलेट निर्माण की मांग को लेकर कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी से मिलने के बाद व्यापार मंडल ने इस संबंध में कार्य प्रगति जानने के लिए छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें जिलाधिकारी से वार्ता में उठे बिंदुओं से अवगत कराया।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्य अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया कि पार्क के जीर्णोद्धार हेतु जिलाधिकारी ने आपके कार्यालय से शीघ्र डी0पी0आर0 बनाकर भेजने एवं शहर में पिंक टाॅयलेट (महिला शौचालय) के लिए भूमि उपलब्ध की बात कही थी। इस पर मुख्य अधिशासी ने बताया कि उक्त दोनों विषयों पर कार्यवाही कर दी गई है। आशियाना पार्क के जीर्णोद्धार हेतु डी०पी०आर० बनाने की प्रक्रिया की कार्यवाही जिला प्रशासन के साथ मिलकर की जा रही है। वहीं नया पिंक टॉयलेट (महिला शौचालय)नैनीताल बैंक के निकट बनवाया जा रहा है।
बैठक में व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि रहे।
यह भी पढ़ें 👉 सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार