छावनी परिषद ने रेजांगला ग्राउंड से गोल्फ कोर्स तक आवारा पशुओं को हटाने का चलाया अभियान, 40-50गोवंशीय पशुओं को हटाया
रानीखेत -छावनी परिषद द्वारा आज रेजांगला ग्राउंड से गोल्फ कोर्स तक विचरण कर रहे आवारा पशुओं को हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत करीब 40-50आवारा गोवंशीय पशुओं को छावनी सीमा से बाहर किया गया।
इस क्षेत्र में आवारा गोवंशीय पशुओं की संख्या निरंतर बढ़ने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था साथ ही यातायात में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।जिसे देखते हुए छावनी परिषद की टीम ने आज सुबह इस क्षेत्र से आवारा गोवंशीय पशुओं को करीब पांच किमी दूर जंगलों की ओर खदेड़ दिया। इधर, स्थानीय नागरिकों ने नगर में आवारा पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग छावनी परिषद से की है।


ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए