छावनी परिषद विद्यालय के विद्यार्थियों ने पुरजोश के साथ निकाली तिरंगा रैली, माहौल हुआ देश भक्ति से सराबोर
रानीखेत: छावनी परिषद विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों ने आज पुरजोश के साथ नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें छावनी परिषद के कर्मचारी भी शामिल रहे।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर निकाली गई रैली नगर के सुभाष चौक,गांधी चौक होकर मुख्य बाजार होते हुए विजय चौक पहुंची। विद्यालय के बच्चों के बैंड वादन के साथ निकली तिरंगा रैली में शामिल छावनी परिषद विद्यालय के बच्चों ने देश प्रेम के नारे लगाकर वातावरण को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। रैली में छावनी परिषद विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक व कर्मचारी भी शामिल रहे।



ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए