जनगणना-2027: अल्मोड़ा में स्व-गणना जागरूकता प्रचार रथ रवाना, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आम नागरिकों को ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार रथ को रवाना किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को क्षेत्र भ्रमण के लिए भेजा।

​जनगणना निदेशालय और केंद्र सरकार की इस विशेष पहल के तहत यह प्रचार रथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण और घर बैठे स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी देना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला पर बाघ का हमला, पति की बहादुरी से बची जान; अस्पताल में भर्ती

​30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी ऑनलाइन सुविधा

उत्तराखंड में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा सक्रिय की गई है। इस निर्धारित समयावधि के भीतर नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों की थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

​स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखने की अपील

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपदवासियों से इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्राप्त होने वाली ‘स्व-गणना आईडी’ को अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखें, क्योंकि आगामी चरणों में प्रगणक के घर आने पर यही आईडी सत्यापन के काम आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पुलिस को सौंपी तहरीर

​प्रचार रथ रवाना किए जाने के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सहित जिला प्रशासन और जनगणना विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad