गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों की थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
रानीखेत। गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में “हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानी” थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (ग्रुप-3) का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 3 ,4 तथा 5 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों ने अरुणा असफ अली , सुभाष चंद्र बोस, भीखाजी कामा, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, , जवाहरलाल नेहरू, बद्री दत्त पाण्डेय तथा अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के रूप धारण कर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवादों एवं ओजस्वी भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस, संघर्ष और देशभक्ति की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी को देश के वीर सपूतों के योगदान एवं बलिदान से परिचित कराया।
प्रतियोगिता में शौर्य प्रताप (कक्षा 4) ने प्रथम, प्राची बिष्ट (कक्षा 4) ने द्वितीय तथा लावांशी नेगी (कक्षा 3) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रयासों, उत्साह और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।
मंच संचालन हर्षिता जलाल (कक्षा 7) ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री रितिका काण्डपाल, समस्त पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों की थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पुलिस को सौंपी तहरीर