एपीएस रानीखेत में सेंट्रल कमांड क्लस्टर-VI बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,जनरल बी.सी.जोशी एपीएस पिथौरागढ़ ने जीता खिताब

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में 19 एवं 20 अगस्त 2026 को सेंट्रल कमांड क्लस्टर-VI बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में जनरल बी.सी. जोशी एपीएस पिथौरागढ़, एपीएस हेमपुर तथा एपीएस रानीखेत की टीमों ने लीग मुकाबलों में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां हमलावर कुत्तों का आतंक, नौ लोगों को किया घायल, दस स्कूल चार दिन के लिए बंद

दो दिवसीय प्रतियोगिता में सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया। कड़े मुकाबलों के बाद जनरल बी.सी. जोशी एपीएस पिथौरागढ़ ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एपीएस रानीखेत ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर रानीखेत में कांग्रेस ने किया उनका श्रद्धापूर्ण स्मरण, उनके सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

जनरल बी.सी. जोशी एपीएस पिथौरागढ़ की सुश्री अरुशी यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

समापन समारोह में एपीएस रानीखेत के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने तथा निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सैम स्मिथ, भूपेंद्र परिहार, हेम पंत, बृजेश जोशी एवं निभा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में अखिल भारतीय शिक्षा समागम–2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जाना शोध, बौद्धिक संपदा, पेटेंट और उद्यमिता का महत्व

ADVERTISEMENTS Ad Ad