आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की छात्रा चित्रांगदा सिंह ने हरिद्वार में आयोजित अंडर- 15 राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत
रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की छात्रा चित्रांगदा सिंह ने 1 मार्च को हरिद्वार में आयोजित अंडर 15 वर्ष तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य स्तरीय ट्रायल और चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता है। उनका चयन 1 अप्रैल को आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी हुआ है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने चित्रांगदा की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि चित्रांगदा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए