राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा) डॉ. रुचि साह ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता

रानीखेत-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा) डॉ. रुचि साह ने 24वीं योनेक्स सनराइज राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025–26 में महिला युगल वर्ग में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

यह प्रतियोगिता नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई, जो बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है। प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में किया गया।
डॉ. रुचि साह ने देहरादून की शिवांगी नैथानी के साथ महिला युगल वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने आईएएस अधिकारी अनुराधा पाल एवं उनकी साथी पूजा नेगी की सशक्त जोड़ी के विरुद्ध शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बीते दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ मंडल के आयुक्त आईएएस श्री दीपक रावत द्वारा डॉ. रुचि साह को सम्मानित किया गया।

डॉ. रुचि साह की इस सफलता से महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन