रानीखेत -चौबटिया मोटर मार्ग प्रतिबंधित किए जाने से नागरिक आक्रोशित, रानीखेत विकास समिति 19व 20अप्रैल को करेगी धरना -प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत -चौबटिया मोटर मार्ग को सेना द्वारा सिविल  वाहनों के लिए प्रतिबंधित किए जाने से नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है। इसे लेकर रानीखेत विकास समिति ने धरना- प्रदर्शन की घोषणा की है। समिति ने इसको लेकर आज संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद को ज्ञापन दिया।

समिति द्वारा शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर छावनी परिषद और स्थानीय सेना प्रशासन द्वारा रानीखेत- मालरोड -चौबटिया मोटर मार्ग को सिविल वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने पत्र नाराज़गी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

ज्ञापन में कहा गया कि छावनी परिषद् ने अपने पत्र में  केवल वाणिज्यिक वाहन प्रतिबंधित किये जाने की बात कही थी लेकिन सभी प्रकार के वाहनों को सेना के संतरियों द्वारा  रोका जा रहा है। जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

 ज्ञापन में कहा गया है कि यदि शीघ्र उपर्युक्त मोटर मार्ग सिविल वाहनों के लिए पूर्व की भांति नहीं खोला गया तो 19व 20अप्रैल को संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय के परिसर में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा तदुपरांत मसले का निराकरण न होने पर आंदोलन को बेमियादी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

ज्ञापन देने वालों में कैलाश पांडे,गिरीश भगत, हरीश मैनाली, मुकेश साह,अनिल वर्मा,जीवन चंद्र पांडे,किरन लाल साह, भास्कर बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad