सीएम धामी पहुंचे बद्रीनाथ धाम, विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए