आईएएस विशाल मिश्रा को बनाया गया हल्द्वानी नगर निगम का आयुक्त,पंकज उपाध्याय की जगह लेंगे
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को हल्द्वानी नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है इसके आदेश अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह ने आज जारी कर दिए हैं।शासन के आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 में उल्लिखित तालिका के क्रमांक 5 पर अंकित अधिकारी श्री विशाल मिश्रा (IAS-2018), तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंहनगर को उक्त पद से स्थानान्तरित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया था।
उक्त तैनाती आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 में आंशिक संशोधन करते हुये विशाल मिश्रा (IAS-2018) को नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी के पद तैनात किया जाता है।

ADVERTISEMENTS


जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह