बधाई दीजिए, अदिति भट्ट ने जीती,स्लोवाक इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:शटलर अदिति भट्ट ने स्लोवाक बैड्मिंटन इंटरनेशन ओपन प्रतियो​गिता 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता स्लोवाकिया के टरेंसिन में आयोजित की गई थी।अदिति भट्ट ने फाइनल मुकाबले में चाइना ताइपे की वेन ची को कड़े मुकाबले में 19—21,21—20 और 25—23 से हराकर खिताब अपने नाम किया। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
बता दें कि मूलरूप से द्वाराहाट निवासी अदिति भट्ट के पिता मनोज भट्ट वर्तमान में पीएनबी में कार्यरत हैं।मनोज भट्ट एक समय में रानीखेत के बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी रहे हैं जो बाद में राष्ट्रीय टीमों में खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ज्ञात हो कि 2 मार्च से 5 मार्च तक स्लोवाकिया के टरेंसिन में आयोजित स्लोवाक बैड्मिंटन इंटरनेशन ओपन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अदिति को जापान की आरके गुंजी से बाय मिला था। वही क्वार्टर फाइनल में अदिति ने पोलेंड की खिलाड़ी जोआंना पोडवरी को 21-14,21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
अदिति की इस सफलता पर स्थानीय खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों उमेश सिंह बिष्ट बेदी, भास्कर बिष्ट , अगस्त लाल साह, शेर सिंह राणा, सूरज, डा.दीप प्रकाश पार्की,सुमित गोयल ने अदिति भट्ट व उनके माता- पिता तथा अदिति के कोच डी के सेन को बधाई देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad