कांग्रेसी नेता बहुगुणा ने टंकी के ऊपर चढ़कर खुद को गोली मारी,हल्द्वानी बरेली रोड का मामला
हल्द्वानी: हल्द्वानी के रोडवेज यूनियन और कांग्रेसी नेता एचआर बहुगुणा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पूरे मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
एचआर बहुगुणा बरेली रोड स्थित अपने घर के पास ओवरहेड टैंक पर चढ़कर गोली मार ली गोली मारने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में परिवार वाले और स्थानीय लोग बहुगुणा को हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। बहुगुणा स्वतंत्रा संग्राम परिवार से आते थे और कांग्रेस नेता हरीश रावत के करीबी माने जाते थे।
एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वर्तमान में बहुगुणा कांग्रेस नेता के साथ-साथ रोडवेज में तैनात थे और वहां के कर्मचारी नेता भी थे।
ADVERTISEMENTS


शिवमन्दिर में 23वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, दर्जनभर विद्यालयों के मेधावी ,दिव्यांग निराश्रित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित