शहीद सिपाही कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान आयोजित
रानीखेत – सोमवार को शहीद सिपाही कुन्दन सिंह रा0आ0इ0का0 बग्वालीपोखर में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निबन्ध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के 47 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिनमें कक्षा-12(ब) के छात्र कमलेश कुमार ने प्रथम स्थान,
कक्षा-12(ब)के छात्र करन कुमार ने द्वितीय कक्षा 12 ब के भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षित कुमार कक्षा_10ने प्रथम स्थान, भास्कर सिंह भण्डारी कक्षा-08ने द्वितीय स्थान तथा जीवन सिंह भण्डारी कक्षा-08 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में हर्षित कुमार कक्षा -10ने प्रथम स्थान ,मोहित सिंह बौरा कक्षा-12 ने द्वितीय स्थान एवं हर्षित कुमार कक्षा-07 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र लाल क्षेत्र पंचायत सदस्य डोटल गांव रहे। जिनका प्रधानाचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत/सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी ने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए शिक्षको तथा छात्रों का आह्वान किया .
मुख्य अतिथि ने आधुनिक तकनीक तथा विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए उनसे लाभान्वित होने की अपील की
निबंध/भाषण प्रतियोगिता में अंजू गोस्वामी एवं लक्ष्मण सिंह गैड़ा निर्णायक रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में संध्या आर्या निर्णायक रही। मंच संचालन सरोज आर्या ने किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम मे शिक्षक अभिभावक समिति अध्यक्ष हेमा देवी, शिक्षक पूरन चन्द्र ,अर्जुन सिंह सुचिता बिष्ट , हरीश सिंह रावत , बसंत बल्लभ,तारा चंद्र पाण्डे तथा अभिभावक उपस्थित रहे. विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।




शहीद सिपाही कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान आयोजित
रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान