जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित
अल्मोड़ा -जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
शनिवार सुबह 10 बजे से माल रोड स्थिति बैंक परिसर में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी मिनी लटवाल ने नामांकन कराया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डा. भावना जोशी ने अपना नामांकन दाखिल किया।निर्धारित समय तक दोनों पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। जांच के बाद दोनों के नामांकन वैध पाए गए और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
मिनी लटवाल हवालबाग वार्ड संख्या 13 से निर्विरोध निदेशक और भावना जोशी गरुड़ वार्ड संख्या दो से निर्विरोध निदेशक चुनी गई थीं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था।निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया। मिनी लटवाल के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। बैंक पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ