राजकीय इण्टर कॉलेज कुनेलाखेत में सेवा संकल्प अभियान मनाया गया,सरकार की योजनाओं से छात्र- छात्राओं को कराया अवगत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आज राजकीय इण्टर कॉलेज कुनेलाखेत में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों और छात्र छात्राओं को दी जा रही विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी दी गई तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्रीमती दीपा बुधौडी तथा श्रीमती नियति मठपाल के निर्देशन में छात्र छात्राओं के मध्य मेरे सपनों का भारत कैसा हो विषय पर निबंध, भाषण तथा पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें दीप चंद्र पांडे, महिपाल सिंह तथा श्रीमती निशा ढैला द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिवमन्दिर में 23वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, दर्जनभर विद्यालयों के मेधावी ,दिव्यांग निराश्रित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

निबंध प्रतियोगिता में कु. भारती बेलवाल कक्षा 11, पेंटिंग प्रतियोगिता में अजय मेहरा कक्षा 12 तथा भाषण प्रतियोगिता में निर्मला मेहरा कक्षा 12 प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह नेगी, एस एम सी अध्यक्ष भुवन चंद्र सुयाल, घिंघारी कुनेलाखेत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के रूप में प्रताप सिंह बोहरा, अभिभावक, सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं तथा कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए‌ अनेक कार्यक्रम
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad