पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए अनेक कार्यक्रम
रानीखेत:सोमवार को पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों मसलन शैक्षिक, रचनात्मक, संस्कृत, खेल एवं सेवा गतिविधियों आदि का आयोजन किया गया।अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं फिटनेस, खेल भावना, नशा मुक्ति तथा विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता को सुनिश्चित किया गया।
छात्रों द्वारा मेरे सपनों का भारत शीर्षक के अंतर्गत अपने मन के विचारों को विभिन्न कलात्मक गतिविधियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम सभा कौला की ग्राम प्रधान रजनी आर्य द्वारा छात्राओं द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका नेगी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्राओं द्वारा पूर्ण मनोयोग से किए गए सेवा एवं स्वच्छता कार्यों की प्रशंसा करते हुए छात्रों को बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वाधान से छात्रों में सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माया मेहरा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक , क्षेत्रवासी , शिक्षिकाएं चित्रा पांडे ,किरण बिष्ट एवं छात्र-छात्राएं एवं समाजसेवी विजय बजेठा, रेनू बजेठा , रेखा मेहरा उपस्थित रहे।





पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए अनेक कार्यक्रम
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित