ऐतिहासिक गांधी कुटीर से कांग्रेसजनों ने निकाली मशाल जागरण यात्रा,प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने भी की शिरकत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : -गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताड़ीखेत स्थित ऐतिहासिक गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। इस बार यह मशाल जुलूस खास रहा, क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस मशाल जुलूस में पहुंचकर इसे यादगार बना दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता की अहिंसावादी नीतियों के चलते देश को अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्ति मिली है। उन्होंने इस परंपरा को भविष्य में भी अनवरत जारी रखने की अपील की। विधायक करन माहरा ने कहा कि 2007 से लगातार जयंती की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला जाता है। रानीखेत की यह परंपरा भविष्य के लिए भी ऐतिहासिक होगी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1929 महात्मा गांधी तीन दिवसीय प्रवास पर ताड़ीखेत आए थे। महात्मा गांधी के इसी प्रवास की स्मृति में कांग्रेस कार्यकर्ता हर साल गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ताड़ीखेत में मशाल जुलूस निकालते हैं। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी कुटीर से खंडाखाल तक मशाल जुलूस निकालकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांधीजी व भारत माता की जय के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में विधायक करन माहरा,ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव, सोनू सिद्धिकी, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट कमलेश बोरा, विश्व विजय सिंह माहरा, भगवंत नेगी, हेमन्त मेहरा, जगदीश कुमार, मुकेश कुमार, हेमंत रौतेला, बसंत नेगी, दीप उपाध्याय,सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा प्रवक्ता ने कहा शराब सस्ती करना बड़ा कदम, इससे यूपी से रूकेगी तस्करी,बजट का भी किया महिमा गान
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *