महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन, जानें क्या किया कार्यकर्ताओं ने
हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां महगांई के विरूद्ध सरकार और जनता दोनों का ध्यान खींचने के लिए प्रदर्शन का अनूठा तरीका अपनाया। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने रिक्शे पर स्कूटी को रखकर उसे पेट्रोल की जगह ग्लूकोज़ चढा़या और नारेबाजी के साथ शहर भर में घुमाया।
इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जन सामान्य की हालत बदतर होती जा रही है। डीजल पेट्रोल के निरंतर महंगे होते दामों के कारण अब वाहन घर में महज शो पीस बनकर रह गए हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की आज पेट्रोल के दाम सौ रुपये लीटर हो गए हैं तो दूसरी तरफ डीजल के दाम भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे है।सरकार महंगाई पर लगाम रख पाने में विफल रही है।
ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष